Facebook Date of Birth कैसे चेंज करें (After Limit)

अगर आपके पास फेसबुक अकाउंट है तो आपको पता होगा कि उसमें डेट ऑफ बर्थ एंटर करना कितना जरूरी होता है। अगर आप गलती से कोई गलत डेट ऑफ बर्थ एंटर कर देते हैं तो उसके बाद आपको वही उसमें दिखाई देने लगती है। हालांकि कई बार आपको फेसबुक डेट ऑफ बर्थ चेंज करनी तो आती है लेकिन उसमें कई बार लिमिट लग जाती है।

ऐसे में आप घबरा जाते हैं कि फेसबुक की डेट ऑफ बर्थ कैसे चेंज की जाए। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से लिमिट लगने के बाद भी फेसबुक की डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले ध्यान रखना होगा कि हमेशा अपनी सही डेट ऑफ बर्थ एंटर करें। जब हम आपको बताएंगे कि कैसे आप लिमिट लगने के बाद डेट ऑफ बर्थ चेंज कर सकते हैं। उसके बाद आपको सही डेट ऑफ बर्थ ऐड करनी है। अगर आप फिर से गलत डेट ऑफ बर्थ ऐड करोगे तो हो सकता है कि आपका अकाउंट भी सस्पेंड हो जाए।

इसलिए बार-बार यह प्रोसेस ना करें क्योंकि इससे फेसबुक आपके अकाउंट को डीएक्टिवेट भी कर सकता है। आइए आप जानते हैं कि एक लिमिट लगने के बाद भी फेसबुक की डेट ऑफ बर्थ कैसे चेंज किया जा सकता है।

लिमिट लगने के बाद Facebook Date of Birth कैसे चेंज करें?

दरअसल अगर आप फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो आपको पता होगा कि फेसबुक पर डेट ऑफ बर्थ एडिट करना बहुत आसान है। लेकिन अगर एक बार उसमें लिमिट लग जाए तो आपके पास फेसबुक की डेट ऑफ बर्थ को एडिट करने का ऑप्शन नहीं आता है। उसके बाद आप कैसे डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर सकते हैं वह हम आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप सिखाने वाले हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको फेसबुक डेट ऑफ बर्थ चेंज करने के लिए अपने About Us सेक्शन में चले जाना है।

Step 2: अब आपको बेसिक इनफार्मेशन में जाकर Change Birthday पर क्लिक करना है। लेकिन यहां पर आपको एडिट का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

Step 3: अब आपको Birthday Change Forum भरना होगा उसी की मदद से अब आप अपनी फेसबुक डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर पाएंगे।

Step 4: आप इस फॉर्म को नीचे दिए गए लिंक से भी Access कर सकते हैं।https://www.facebook.com/help/contact/233841356784195

Step 5: अब आपको अपने न्यू डेट ऑफ बर्थ कोई सेक्शन में ऐड कर देना है। उसके बाद आपको Reason भी सेलेक्ट कर लेना है।

Step 6: उसके बाद आपको सेंड वाले बटन पर क्लिक करना है।

Step 7: अब लगभग 24 घंटे तक आपको इंतजार करना है उसके बाद आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल को देखोगे तो वहां पर आप की डेट ऑफ बर्थ चेंज हो जाएगी।

निष्कर्ष

इस तरह से हमने इस आर्टिकल में बताया कि कैसे आप आसानी से फेसबुक की डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर सकते हैं। दरअसल वैसे तो आप आसानी से अपनी फेसबुक डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर सकते हैं। लेकिन अगर एक बार आप लिमिट क्रॉस कर जाते हैं तो आपके पास एडिट का ऑप्शन नहीं आता है।

उसके बाद भी आप कैसे अपनी डेट ऑफ बर्थ को चेंज कर पाओगे वह हमने इस आर्टिकल में बताया है। अगर फेसबुक लिमिट लगने के बाद आप की डेट ऑफ बर्थ चेंज करने में कोई समस्या आती है तो हमें कमेंट करें। इसके साथ ही ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

फेसबुक डेट ऑफ बर्थ चेंज करने में लिमिट क्यों लगती है?

दरअसल अगर आप बार-बार अपनी फेसबुक डेट ऑफ बर्थ को बदल रहे हैं तो ऐसा करने से आपकी फेसबुक आईडी में लिमिट लग जाती है इसका अर्थ यह है कि अगर आप बार-बार अपनी फेसबुक आईडी की डेट ऑफ बर्थ को चेंज करोगे तो इससे फेसबुक को लगेगा कि आप फेसबुक के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यही नहीं फेसबुक यह मानती है कि आप बार-बार नकली डेट ऑफ बर्थ ऐड करके किसी के साथ काम कर रहे हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment