Driving Licence कैसे बनाएं (Step By Step)

आज के समय में अगर आप ड्राइविंग करना चाहते हैं या कोई नई गाड़ी खरीदने हैं तो सबसे पहले उसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होता है। लेकिन अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं होता है।

यहां तक कि उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं होती है। उनका मानना होता है कि ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ और सिर्फ ऑफिस में जाकर बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं।

यही नहीं कुछ लोगों का तो मानना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको आरटीओ ऑफिस में जाकर अप्लाई करना होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप आसानी से अपनी मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना आता है तब तो सही है।

परंतु अगर आपको नहीं पता है कि कैसे आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के अप्लाई कर सकते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में वही बताने वाले हैं। हम आपको बताएंगे स्टेप बाय स्टेप की कैसे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करें। इसके साथ ही हम आपको काफी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जो कि आपको और नहीं मिलेगी इसलिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं? (Step By Step)

सबसे पहले आपको जानकारी बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई तो कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको कई सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं। अलग हम आपको नीचे आर्टिकल में उन डॉक्यूमेंट के बारे में बता देंगे और उसके बावजूद भी आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आगे के सभी Steps जानने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक से भी वहां पर जा सकते हैं।

https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do

Step 2: अब आपको अपने राज्य को सेलेक्ट कर लेना है।

Step 3: अब आपको न्यू ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करना होगा।

Step 4: अब आपको डेट ऑफ बर्थ भरनी है तथा उसके बाद नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक करके डीएल वाले फॉर्म पर आ जाना है।

Step 5: अब आपको यहां पर अपने से संबंधित सभी जानकारियों को भर देना है।

Step 6: अब आपको अपने सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज जो कि वहां पूछे गए हैं उनको अपलोड कर देना है।

Step 7: अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपॉइंटमेंट की तिथि दिखाई जाएगी या फिर आप अपने तरीके से विषय चयन कर सकते हैं।

Step 8: इस प्रकार आपने अब ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। अब आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देकर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप बिना ऑफिस जाए आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर अभी भी आपको ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने से संबंधित कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

इसके साथ ही ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें। आप हमें गूगल न्यूज़ तथा न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। यहां तक कि अगर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो कमेंट में हम आपकी हेल्प करने की कोशिश करेंगे।

संबंधित प्रश्न

कितनी उम्र में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा सकता है?

भारतीय कानून के नियमों के अनुसार ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए। इसके साथ ही कई स्थिति में आपके पास 10th की मार्कशीट भी चाहिए होती है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment