CRED App क्या है? क्रेड ऐप का प्रयोग कैसे करें?

अगर आप काफी ज्यादा टीवी देखते हैं तो आपने CRED एप्लीकेशन के बारे में जरूर सुना होगा। यह एप्लीकेशन इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि कई सारे हीरो द्वारा इसका प्रमोशन किया जा चुका है। यही नहीं गोविंदा जैसे कई ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि इस के ब्रांड एंबेसडर बने हुए थे।

लेकिन CRED एप्लीकेशन आखिर क्या है और CRED का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वही बताने वाले हैं। CRED एप्लीकेशन कैसे काम करती है वह भी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

बहुत से लोग इंटरनेट पर CRED एप्लीकेशन से संबंधित जानकारी प्रोवाइड करवाते हैं लेकिन अधिकतर जानकारी उनमें से फेक होती है। परंतु इस आर्टिकल में हम आपको सही जानकारी देने वाले हैं हम आपको बताएंगे CRED एप्लीकेशन आखिर मैं क्या होती है।

इसका प्रयोग करने के लिए आपको यह प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। उसके बाद आगे के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

CRED एप क्या है?

CRED एप्लीकेशन का प्रयोग मुख्य रूप से उन लोगों द्वारा किया जाता है जो कि क्रेडिट कार्ड अपने पास रखते हैं। क्योंकि यह एप्लीकेशन सिर्फ और सिर्फ क्रेडिट कार्ड धारक के लिए ही बनी हुई है। हालांकि CRED एप्लीकेशन क्रेडिट कार्ड से संबंधित यूजर्स के लिए बनाई गई है। यह एक एंड्राइड एप्लीकेशन है।

यह एप्लीकेशन Cred App मास्टर, वीजा, अमेरिकन एक्सप्रेस तथा रुपए कार्ड एक्सेप्ट करती है।अगर आप आसान शब्दों में CRED के बारे में समझना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह एप्लीकेशन कुछ इस तरीके से कार्य करती है। दरअसल जब भी आप अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शॉपिंग करते हैं तो आपको CRED एप्लीकेशन कुछ पॉइंट तथा Reward देती है।

इसके साथ ही अगर आप काफी ज्यादा शॉपिंग करते हैं तो आपको काफी अच्छे पॉइंट्स और Reward मिल सकते हैं। इस तरीके से इस एप्लीकेशन के माध्यम से आपको काफी ज्यादा फायदा होगा।

लेकिन इस एप्लीकेशन का प्रयोग करने से पहले आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। आप इस एप्लीकेशन का प्रयोग तभी कर सकते हैं अगर आप का क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है। अगर आपका क्रेडिट को कम होता है तो आप ऐसे में इस एप्लीकेशन का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एप्लीकेशन का प्रयोग 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा किया जाता है। यह प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है और इसका प्रयोग हर कोई कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।

CRED एप पर अकाउंट कैसे बनाएं (Step By Step)

Step 1: सबसे पहले आपको यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेनी है।

Step 2: अब आपको यह एप्लीकेशन ओपन कर लेनी है।

Step 3: अब आपको अपना वह मोबाइल नंबर डालना है जो भी क्रेडिट कार्ड के साथ लिंक हो उसके बाद आपको ओटीपी के साथ लॉगिन कर लेना है।

Step 4: अगर आप का क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होगा तभी यह एप्लीकेशन आगे वर्क करेगी वरना आप इस एप्लीकेशन को नहीं चला पाओगे।

Step 5: अब आपको इसमें अपना नेम तथा ईमेल एड्रेस डाल देना है ध्यान रखें कि क्रेडिट कार्ड पर जो Name है वही डालें।

Step 6: इसके बाद आपको सिबिल स्कोर का वेरिफिकेशन करना होगा। वहीं आपको क्रेडिट कार्ड भी वेरीफाई करना होगा।

Step 7: इसके लिए आपको अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल यहां पर डालनी है और ओटीपी के लिए अप्लाई कर देना है।

Step 8: अब आपको ओटीपी एंटर करके अपनी प्रोफाइल तथा क्रेडिट कार्ड को वेरीफाई कर लेना है।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि CRED एप्लीकेशन क्या है। इसके साथ ही यह एप्लीकेशन कैसे कार्य करती है उसके बारे में भी हमने संक्षिप्त में चर्चा की है। इसके साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि कैसे आप क्रेडिट एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं वहीं इस पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है।

उसके बारे में भी उन्हें विस्तार पूर्वक चर्चा की है अभी भी इस पर अकाउंट बनाने से संबंधित आपको कोई समस्या आती है तो हमें कमेंट जरूर करें। इसके साथ ही ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो भी कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

क्या CRED का प्रयोग करना सुरक्षित है?

जी हां, आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं इसे 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है। अगर आप इसका प्रयोग करते हैं तो आपको काफी अच्छे Rewards और पॉइंट्स मिलते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment