BSNL SIM में कॉलर ट्यून कैसे लगाएं? (1 मिनट में)

अगर आप भी BSNL सिम का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें कॉलर ट्यून लगाना कितना ज्यादा मुश्किल है! यह तो आप जानते ही होंगे। कई बार कॉलर ट्यून लगाते वक्त ओटीपी नहीं आता है या फिर गाने रखने की प्रक्रिया Failed हो जाती है। परंतु इस लेख में BSNL SIM में कॉलर ट्यून कैसे लगाएं यह जानकारी दी जाएगी।

कॉलर ट्यून लगाने से जब भी आपको कोई फोन करेगा तो उसको वह सुनाई देगी। इसके साथ ही वह दूसरे व्यक्ति को सुनने में भी बेहतरीन लगती है। आप आसानी से बीएसएनएल सिम पर रोमांटिक, बॉलीवुड, पंजाबी, हिंदी या इंग्लिश सॉन्ग को कॉलर ट्यून के रूप में रख सकते हैं। आइए जानते हैं BSNL में कॉलर ट्यून रखने का सबसे आसान तरीका –

BSNL में कॉलर ट्यून कैसे लगाएं? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले अपने फोन के डायलर को ओपन कर लीजिए।

2. अब यहां पर आपको *567# डायल कर देना है।

3. अब आपको ऑटोमेटेड वाइस सुनाई देगी। इस समय कॉलर ट्यून रखने के लिए आपको चुनाव करने होंगे।

4. आप अपनी मन पसंद कॉलर ट्यून को रखने के लिए वही बटन दबाएं जोकि बीएसएनएल द्वारा आपको बताए जाएंगे।

इस प्रकार आप आसानी से अपने फोन से बीएसएनएल कॉलर ट्यून रख सकते हैं।

मैसेज ऐप से बीएसएनएल कॉलर ट्यून कैसे लगाएं

1. सबसे पहले आपको अपने फोन की Message एप्लीकेशन को खोल लेना है।

2. अब आपको यह मैसेज भेजने वाले बॉक्स में BT <स्पेस> <गाने का कोड> (BT 567465) लिख देना है।

आपको जो भी गाना पसंद है उसका कोड आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगा।

3. अब यह मैसेज आपको 56700 पर भेज देना है।

थोड़ी देर में आपको बीएसएनएल की और से सक्सेसफुल मैसेज आ जायेगा।

कस्टमर केयर से BSNL कॉलर ट्यून कैसे रखें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. सबसे पहले फोन के डायलर को ओपन कर लें।

2. अब आपको BSNL कस्टमर केयर – 56789 या फिर 56700 पर कॉल करनी है।

3. अब अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करें।

4. इसके बाद कॉलर ट्यून रखने वाले बटन को दबाएं।

5. अब आपको बीएसएनएल कस्टमर केयर कुछ ट्रेंडिंग कॉलर ट्यून सुनाएगा।

6. आपको जो भी कॉलर ट्यून पसंद आती है उसके बटन को दबाएं।

7. इसके बाद फिर से कॉलर ट्यून सेट करने के लिए 1 पर क्लिक करें।

अब आपको बीएसएनएल कॉलर ट्यून सेट हो चुकी है।

BSNL ऐप से कॉलर ट्यून कैसे लगाएं?

1. BSNL ऐप से कॉलर ट्यून रखने के लिए आपको My BSNL App को Playstore से डाउनलोड करना होगा। आप नीचे दिए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

2. अब आपको ऐप ओपन करने के बाद अपने BSNL फोन नंबर से लॉगिन हों लेना है।

3. अब My BSNL ऐप के डैशबोर्ड पर आपको सर्च बॉक्स दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

4. अब आप जिस भी गाने की कॉलर ट्यून रखना चाहते हैं उसको यहां सर्च कर लीजिए।

5. अब उस गाने के आगे दिखाए दे रहे SET बटन पर क्लिक करें।

6. अब इसके बाद आपकी कॉलर ट्यून सेट हो चुकी है। आपको जल्द ही कॉलर ट्यून सक्सेसफुल का मैसेज आ जायेगा।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें आपको बीएसएनएल कॉलर ट्यून सेट करने के सभी तरीकों के बारे में संक्षिप्त में बताया है। इसके बावजूद भी अगर आपको BSNL सिम में कॉलर ट्यून रखने में कोई समस्या आती है तो कमेंट करें। ऐसी ही जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।

अगर लेख पसंद आया हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें। वहीं आप हमें सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से फॉलो कर सकते हैं। 

संबंधित प्रश्न

क्या BSNL में कॉलर ट्यून फ्री है?

अगर आपके पास Valid Recharge Plan है जिसके साथ आपको कॉलर ट्यून सर्विस Free दी जाए तो यह पूर्ण रूप से फ्री है। अन्यथा आपको इसके लिए 0.20 पैसे/प्रतिदिन या उससे भी अधिक चार्ज किया जाएगा।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment