BHIM UPI आईडी कैसे बनायें? (1 मिनट में)

आज के समय में पैसा भेजना कितना ज्यादा आसान हो गया है यह तो आप जानते ही होंगे। जब से इंटरनेट आया है तब से आप आसानी से किसी भी व्यक्ति को फटाक से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यही नहीं पैसे भेजने के लिए आपको अब किसी भी अन्य डिटेल डालने की भी आवश्यकता नहीं है।

एक समय ऐसा हुआ करता था जब किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए उसका बैंक नाम तथा बैंक से संबंधित सभी डिटेल डालनी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब अगर आपके पास यूपीआई आईडी है तो आप आसानी से उस व्यक्ति को उस यूपीआई आईडी के थ्रू पैसे भेज सकते हैं।

लेकिन आज के समय में BHIM UPI आईडी काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। यही नहीं भीम यूपीआई आईडी का प्रयोग काफी ज्यादा लोगों द्वारा भी किया जा रहा है। हालांकि यह काफी गवर्नमेंट सर्टिफाइड है इसी वजह से इसका प्रयोग काफी ज्यादा है। लेकिन अधिकतर लोग BHIM UPI आईडी के बारे में नहीं जानते हैं यही नहीं उन्हें यह भी पता नहीं होता है कि आप कैसे आसानी से अपनी BHIM UPI आईडी बना सकते हैं।

अगर आप भी घर बैठे भीम यूपीआई आईडी बनाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से सिर्फ कुछ ही स्टेप्स में BHIM UPI आईडी क्रिएट कर सकते हैं।

BHIM UPI आईडी कैसे बनायें? (Step By Step)

BHIM UPI आईडी बनाने के लिए आपको एक रजिस्टर मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको उसी मोबाइल नंबर का प्रयोग भीम यूपीआई आईडी बनाने के लिए करना है जो कि आपके बैंक के साथ लिंक होगा उसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से BHIM UPI डाउनलोड कर लेना है।

Step 2: अब आप BHIM UPI एप्लीकेशन को डाउनलोड होने के बाद आपको इसे ओपन कर लेना है।

Step 3: अब आपको मोबाइल नंबर के साथ Login करना है तथा OTP के साथ वेरीफाई करना होगा।

आपको ध्यान रखना है कि उसी नंबर के साथ Login करें जिसे आपने बैंक अकाउंट में लिंक किया हुआ है।

Step 4: अब आपको राइट साइड में क्लिक करके अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपको “Setting” पर क्लिक करना है।

Step 6: अब आपको “Edit UPI ID” पर क्लिक करना होगा।

Step 7: आपकी जानकारी के लिए बात दें की आपका ऑटोमेटिक UPI ID कुछ इस प्रकार होगा UPI ID: 98765XXXXX@UPI

परंतु आप इसे अपने हिसाब से एडिट करके सेव कर सकते हैं। अब आपको अगर कोई पैसा भेजेगा तो वो इस UPI के माध्यम से तुरंत आपके अकाउंट में आ जाएगा।

निष्कर्ष

इस तरह से इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि कैसे आप आसानी से भीम यूपीआई आईडी बना सकता है। इसके बाद भी अगर आपको भीम यूपीआई आईडी बनाने में कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। अधिकतर लोगों को यूपीआई आईडी बनाते वक्त वेरिफिकेशन की समस्या आती है।

दरअसल उनके पास वेरिफिकेशन ओटीपी प्राप्त नहीं होता है ऐसे में आपको कुछ समय बाद फिर से भीम यूपीआई आईडी बनाने की प्रोसेस शुरू करनी है। क्योंकि कई बार सर्वर बिजी होने की वजह से भीम यूपीआई आईडी का ओटीपी नहीं आता है। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें। आप हमें गूगल न्यूज़ या न्यूज़लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment