Android मोबाइल को Root कैसे करें? (1 Click में)

क्या आप भी अपने Android मोबाइल को Root करना चाहते हैं! तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। इस आर्टिकल में मोबाइल को रूट कैसे करें के बारे में चर्चा की गई है। वहीं मोबाइल को रूट करने के क्या फायदे व नुकसान है वह भी इस आर्टिकल में बताएंगे।

मोबाइल को रुट करना वैसे तो काफी ज्यादा मुश्किल होता है ।लेकिन कई सारे ऐसे तरीके होते हैं जिनके माध्यम से आप किसी भी मोबाइल फोन को रूट करके प्रयोग कर सकते हैं। रूट के बाद Android  Restrictions हट जाती है और आप मोबाइल का इस्तेमाल स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। आइए जानें मोबाइल को रूट करने का तरीका –

रूट क्या है?

मोबाइल फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में अपने आप बदलाव करने के लिए मोबाइल रूट का इस्तेमाल किया जाता है। मोबाइल रूट करने के बाद आप आसानी से अपने OS के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं Pro Leval की कस्टमाइजेशन के लिए भी रूट का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

मोबाइल को रूट(Root) कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

1. मोबाइल को Root करने के लिए सबसे पहले फोन Settings को ओपन करें।

Phone settings open kare

2. अब नीचे स्क्रॉल करके About Phone पर क्लिक कर लीजिए।

About phone par click kare

3. About Us में आप अपने फोन के बारे में जान सकते हैं। यहां पर आपको System Information पर डबल क्लिक कर लेना है।

Double click on 'System Information'

4. अब Build Number पर 7 बार आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके फोन का डेवलपर मोड ऑन होगा।

Build number par 7 bar click kare

5. यहां पर USB Debugging के टुगल पर क्लिक करके इसे इनेबल कर दें।

6. अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें तथा OEM Unlocking को भी इनेबल कर लीजिएगा।

Enabl OEM Unlocking

7. अब आपके फोन को रूट करने की आधी प्रोसेस पूर्ण हो चुकी है। अब आपको पूर्ण रूट करने के लिए Rooting App की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक से Kingoroot को डाउनलोड कर लें।

8. अब इसको ओपन करने पर आपको इसे सभी परमिशन देनी होगी। इसके बाद Continue पर क्लिक करें।

9. अब यह ऐप Read Phone Stats नामक परमिशन मांगेगा आपको Allow पर क्लिक कर लेना है।

10. अब आपके फोन में Kingoroot ऐप में कुछ लोडिंग होगी। उसके बाद Root बटन पर क्लिक करें।

Download Kingroot app

11. अब आप Root Process की लोडिंग को लाइव देख पाओगे। यह प्रोसेस 100% तक होगी और आपको मोबाइल फोन रूट हो जाएगा।

मोबाइल रूट करने वाली एप्स

मोबाइल रूट करने वाली कई सारी एप्स मोजूद हैं। लेकिन इनमें से सबसे बेहतरीन ऐप इस लेख में बताई गई है। अधिकतर एप्लीकेशन Playstore पर Seaurity Issue की वजह से नहीं है।

1. Kingoroot

यह एप्लीकेशन आपके फोन के सभी ब्लॉटवेयर को Uninstall करने में मदद करती है। इसके साथ ही अगर आपके फोन में सॉफ्टवेयर संबंधित कोई समस्या आती है! आप कस्टम रोम इंस्टॉल करना चाहते हो! तो भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से कर पाओगे। इस ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन की RAM को बढ़ाया जा सकता है।

2. One Click Root

अगर आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी स्मार्टफोन को रुट करना चाहते हैं! तो One Click Root नामक यह एप्लीकेशन आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन फिर भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से डाउनलोड कर पाओगे। यह ऐप फोन रूट के साथ-साथ Deleted Content को रिकवर करने में मदद करता है।

3. Farmaroot

फोन को रूट करने के लिए इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन फार्मा रूट की ऑफिशल वेबसाइट पर से डाउनलोड करें। उसके बाद इसे सभी परमिशन अलाव कर दें। अब आपको रूट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद रूट होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब 5 मिनट के अंदर आपका फोन पूर्ण तरीके से रूट हो जाएगा।

4. Baiduroot

यह एप्लीकेशन रूट के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। हालांकि भारत में इसका इस्तेमाल काफी कम होता है। यह एक Chinese एप्लीकेशन है और यही वजह से भारत में इसे कम प्रयोग करते हैं  इसके माध्यम से OS को आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है। वहीं RAM बढ़ाने तथा Phone एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए Baiduroot का इस्तेमाल करें।

5. Dr.Phone – Root

डॉक्टर फोन की तरफ से आने वाली यह एप्लीकेशन फोन को रूट करने में मदद करती है। इसके माध्यम से आप Deleted Data को भी रिकवर कर सकते हैं। आप आसानी से किसी भी डिलीटेड इमेज तथा वीडियो को रिकवर कर पाओगे। यह RAM बढ़ाने के लिए भी काफी उपयोगी है। इसके माध्यम से Custom ROM फोन में इंस्टॉल की जा सकती है।

मोबाइल रूट करने के फायदे तथा नुकसान

जब भी आप अपने मोबाइल को रूट करते हैं तो उसके कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। अगर आप भी अपने फोन को रूट करने जा रहे हैं तो एक बार उसके फायदे तथा नुकसान जरूर जानें।

 फायदे

  • आप Custom ROM को इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • Phone अपडेट किसी भी समय कर सकते हैं।
  • एंड्रॉयड रिस्ट्रिक्शन नहीं रहती है।
  • किसी भी इल्लीगल या Banned एप्लीकेशन का इस्तमाल कर सकते हैं।
  • किसी भी Pre Installed ब्लोटवेयर को हटा सकते हैं।
  • मोबाइल फोन की किसी भी एप्लीकेशन को हमेशा के लिए हटा पाओगे।
  • Phone Storage को RAM की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि वह उतनी ज्यादा प्रभावी नहीं होती है।
  • आप रूट करने के बाद System theme, fonts, interface, gesture इत्यादि अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पाओगे।
  • रूट करने से फोन की Performance भी बड़ जाती है।

नुकसान

  • रूट करने से आपके Android सिक्योरिटी Patches हट जाते हैं।
  • रूट करने पर आपके मोबाइल की Warranty भी चली जायेगी।
  • आपके Phone के Data के लीक होने की संभावना बड़ जाती है।
  • रूट करने के बाद आपको Phone Updates & Security Updates नहीं मिलेंगे।
  • फोन में रूट करने बाद आपको ढेर सारे Bugs देखने को मिलेंगे।
  • अगर आप गलत तरीके से रूट करते हैं तो फोन Dead भी हो सकता है।
  • रूट करने से चार्जिंग संबंधित समस्याएं आ सकती है।

Mobile को Un-Root कैसे करें?

1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से Root Checker नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है।

2. अब एप्लीकेशन ओपन होने के बाद Verify Root पर क्लिक करें।

3. थोड़ी देर बाद आपको Root Access का एक Congratulation मैसेज आएगा। इसका अर्थ यह है कि आपका Phone रूट है।

4. अब मोबाइल को Un-Root करने के लिए SuperSu ऐप को डाउनलोड करें।

5. जब आप ऐप को ओपन करोगे उसके बाद Start बटन पर क्लिक करें।

6. अब सामने डैशबोर्ड में Setting के बटन पर क्लिक कर लीजिए।

7. अब नीचे स्क्रॉल करें तथा Full Unroot कर क्लिक कर लें।

8. अब आपके सामने Stock Boot Image में Restore का एक बटन आयेगा और आपको Yes कर लेना है।

9. अब जैसे ही आप Yes पर क्लिक करोगे उसके बाद फोन Unroot की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

10. अब करीब 5 मिनट के अंदर आपका फोन पूरे तरीके से रूट हो चुका है।

मोबाइल फोन रूट करना जरूरी है?

अगर आप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कस्टमाइजेशन करना चाहते हैं! तो इस स्थिति में मोबाइल रूट करना बेहद जरूरी है। वहीं अगर आप अपने फोन में कस्टम रोम इंस्टॉल करना चाहते हैं! तो भी आपके मोबाइल फोन रूट करना होगा. तभी आप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर पाओगे।

संबंधित प्रश्न

क्या Root करने से मोबाइल की बैटरी कम होती है?

जी हां, अगर आप मोबाइल रूट करते हैं तो उसकी वजह से आपकी बैटरी पर काफी ज्यादा नुकसान होता है। दरअसल फोन रूट करने के बाद स्मार्टफोन में कई सारे Bugs आ जाते हैं वह बैकग्राउंड में कार्य करते रहते हैं। जिसकी वजह से फोन की बैटरी भी काफी जल्दी खत्म होती है।

क्या रूट करने से फोन खराब होता है?

दरअसल फोन रूट करने से खराब नहीं होता है। अगर आप सही तरीके से फोन को रुट करना जानते हैं तो आपका फोन खराब नहीं होगा।

निष्कर्ष

इस लेख में मोबाइल फोन रूट कैसे करते हैं? उसके बारे में संक्षिप्त में चर्चा की गई है। इसके साथ ही मोबाइल रूट करने वाली बेहतरीन एप्लीकेशन के बारे में बताया है। अगर आपके लेख से संबंधित कोई समस्या आती है तो कमेंट करें। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं। आप में गूगल न्यूज़ या न्यूज लेटर के माध्यम से भी सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment