फोन की Screen Glow कैसे करें?

आपने कई बार देखा होगा कि जब भी किसी व्यक्ति को नोटिफिकेशन आता है या फिर वह अपने फोन को चार्जिंग पर लगता है! तो उसके फोन की स्क्रीन Glow करती है। अब आपके मन में यह ख्याल जरूर आया होगा कि आखिरकार कैसे किसी की फोन की स्क्रीन Glow कर सकती है। दरअसल ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है।

आज के समय में कई सारी ऐसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन मौजूद है जो कि आपका फोन की स्क्रीन को ग्लो कर सकती है। इसके साथ ही कई स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से भी आता है। परंतु अगर आपके स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से नहीं है और आप अपनी फोन अपनी स्क्रीन को Glow करना चाहते हैं! तो इस आर्टिकल में हमने आपको स्टेप बाय स्टेप समझाया है। आईए जानते हैं कि कैसे फोन की स्क्रीन को ग्लो करें।

फोन की स्क्रीन को ग्लो कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

फोन की स्क्रीन को ग्लो करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन की आवश्यकता पड़ेगी। यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर से आप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं हमने इस आर्टिकल के अंत में इस एप्लीकेशन का डाउनलोड लिंक दिया है। सबसे पहले उस एप्लीकेशन को वहां से डाउनलोड करें, उसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

1. जैसे ही Edge Glow ऐप डाउनलोड हो जाए उसके बाद इसे इंस्टॉल करें। फिर उसके बाद इस ऐप को ओपन कर लीजिए।

2. जैसे ही आप एप्लीकेशन को ओपन करोगे उसके बाद आपको ढेर सारी ग्लो लाइट यहां पर दिखाई देगी। आप जिस भी प्रकार की Glow Light को अपने फोन में लगाना चाहते हो उसके आगे Use Now पर एक बार क्लिक करें।

1000172549

3. फिर अब आपको Overlay Other Apps पर क्लिक करना हैं। जिसके बाद आप फोन की सेटिंग में भेज दिए जाओगे।

1000172548

4. यहां पर आपको Edge Glow एप्स में Display Over Other Apps के टोगल पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको इसे एलाऊ कर देना है।

1000172547

5. अब आप देखोगे की आपके फोन के Edge में ग्लो लाइट आ जायेगी। वहीं आपका फोन ग्लो करने लगेगा।

Edge Glow ऐप क्या है?

यह के ऐसी एप्लीकेशन है जो कि आपके फोन के Edge को Glow करती है। जिससे आपका फोन ग्लो करने लग जाता है। वही आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपने फोन को प्रीमियम Look भी प्रोवाइड कर सकते हैं। क्योंकि इससे आपका फोन का एज काफी ज्यादा गला करता है और वह देखने में भी काफी बढ़िया लगता है। आप अपने दोस्त को इस एप्लीकेशन का प्रयोग करके चौंका सकते हैं। क्योंकि यह काफी बढ़िया एप्लीकेशन है और यह प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।

Edge Glow ऐप के फीचर तथा फायदे

  • यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
  • यह एप्लीकेशन एक ऑफिशियल एप्लीकेशन है और यह आपके Data से संबंधित कोई भी छेड़छाड़ नहीं करती है।
  • यह एप्लीकेशन काफी कम साइज की है। जिसकी वजह से आपका फोन की स्टोरेज तथा RAM को भी नहीं लेती है।
  • इस एप्लीकेशन का प्रयोग आप बिना इंटरनेट के कर सकते हैं।
  • वहीं इस एप्लीकेशन में आपको एडवर्टाइजमेंट भी काफी कम दिखाई देती है।
  • इस ऐप में आपको भी से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार की Edge लाइट मिल जाती है।
  • यह एप्लीकेशन पूर्ण रूप से फ्री है। 
  • आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस एप्लीकेशन में आप वॉलपेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Edge Glow ऐप के नुकसान

  • इस एप्लीकेशन का सबसे बड़ा नुकसान है कि आपका फोन की बैटरी को काफी ज्यादा कंज्यूम करती है। 
  • इस एप्लीकेशन में 20 से अधिक Edge लाइट नहीं है।
  • यह एक फ्री एप्लीकेशन है जिसकी वजह से इसमें आपको थोड़ी बहुत एडवर्टाइजमेंट भी देखने को मिल जाएगी।
  • इस ऐप की रेटिंग काफी कम है।

संबंधित प्रश्न

क्या Phone की Screen को Glow किया जा सकता है?

जी हां, फोन की स्क्रीन को ग्लो किया जा सकता है। इसके लिए आपको कई सारी एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर मिल जाएगी जो कि आपका फोन को ग्लो करती है। लेकिन उनमें से अधिकतर एप्लीकेशन ऐसी है जो की ठीक से कार्य नहीं करती है। वहीं कई एप्लीकेशन में आपको प्रीमियम देना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ एप्लीकेशन में आपको काफी ज्यादा एडवर्टाइजमेंट भी देखने को मिल जाएगी। लेकिन हमने आपको आर्टिकल में एक ऐसी ऐप के बारे में बताया है जो की बिल्कुल फ्री है और काफी बढ़िया है।

फोन की स्क्रीन को Glow करने से फोन को कोई नुकसान होता है?

वैसे तो फोन की स्क्रीन को ग्लो करने से कोई भी ज्यादा नुकसान नहीं होता है। लेकिन फोन की स्क्रीन को ग्लो करने के लिए जिन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, वह बैटरी काफी ज्यादा कंज्यूम करती है। जिसकी वजह से आपकी बैटरी पर काफी प्रभाव पड़ता है। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल करोगे तो इस ऐप के अंदर आपको काफी ज्यादा एडवर्टाइजमेंट भी देखने को मिलेगी।

निष्कर्ष

इस प्रकार लेख में हमने आपको बताया कि फोन की स्क्रीन को ग्लो कैसे करें। अगर इसके बावजूद भी फोन स्क्रीन से संबंधित आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव रहता है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। वही आप फेसबुक तथा यूट्यूब के माध्यम से भी हमें सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर आपको इसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमारे न्यूज लेटर को अवश्य सब्सक्राइब करें। वही अगर आप इस आर्टिकल को वीडियो रूप में देखना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment