फोन की Screen Glow कैसे करें?

आज के समय में स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन को अलग-अलग फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा फोन कंपनियां बेच सके। अभी हाल ही में नथिंग नामक स्मार्टफोन कंपनी ने अपने फोन को ग्लोइंग फीचर्स के साथ लांच किया है। जिसमें उसे फोन के बैक पैनल पर एलइडी लाइट लगी है और वह काफी अच्छा ग्लो करता है। जिससे वह देखने में भी वह एक प्रीमियम फोन लगता है और यूजर्स को यह फोन काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

लेकिन फोन की स्क्रीन को भी आप ग्लो कर सकते हैं और अपने सामने वाले दोस्त को चौंका सकते हैं। अधिकतर लोगों को फोन की स्क्रीन ग्लो कैसे करें? उसके बारे में जानकारी नहीं होती है। प्ले स्टोर पर कई सारी ऐसी एप्लीकेशन है जिससे आप फोन की स्क्रीन को ग्लो कर सकते हैं। लेकिन उनमें से कई सारी एप्लीकेशन या तो फेक हैं या कई सारी एप्लीकेशन Paid हैं। जिस पर आपको पैसा देना पड़ता है। इस लेख में मैं आपको फोन की स्क्रीन को ग्लो करने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हूं। आइए जानें :- 

फोन की Screen Glow कैसे करें? (पहला तरीका)

1. सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Edge Lighting नामक एप को इंस्टॉल करें।

2. अब इसके बाद अपनी पसंद की भाषा सेलेक्ट करें और फिर राइट साइड में दिए टिक पर क्लिक करें। इसके बाद Get Started पर क्लिक करें।

1000280847

3. अब इसके बाद OK पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग में जायेंगे तो वहां पर Edge Lighting के ऊपर क्लिक करें।

1000280848

4. अब Allow Display Over Other Apps के टूगल को इनेबल करें। अब इसके बाद ऐप में वापिस आएं और Tap to Settings पर क्लिक करें।

1000280849

5. अब इसके बाद यहां से आप अपने हिसाब से मल्टीपल कलर, 2 कलर, 3 कलर या कस्टम कलर की ग्लो लाइट सेलेक्ट करें। आप चाहें तो सेटिंग में से बॉर्डर को भी अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। उसके बाद वापिस ऐप में आएं और Allow Display Over Other Apps को इनेबल करें।

1000280850

अब आपके फोन में Screen Glow करने लगेगी। साथ ही जब तक आप इसे मैनुअली एप में आकर बंद नहीं करते या फिर Edge Lighting एप को डिलीट नहीं करते! तब तक Screen Glow करेगी।

फोन की Screen Glow कैसे करें? (दूसरा तरीका)

1. सबसे पहले GlowEdge नामक ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें।

2. अब इसके बाद आपको पहले से कई सारी लाइट्स के टेम्पलेट मिलेंगे। आपको स्क्रॉल करना है और अपने हिसाब से आपको जो भी Glow Light अच्छी लगती है, उसको Use Now के बटन पर क्लिक करके सेलेक्ट करें। उसके बाद Apply पर क्लिक करें।

1000280860

3. अब Home Screen या लॉक स्क्रीन या फिर अगर दोनों में आपको Screen Glow करनी है तो उस हिसाब से ऑप्शन चुनें। फिर आप देखोगे की आपके फोन की स्क्रीन ग्लो करने लगेगी।

1000280861

संबंधित प्रश्न

क्या Phone की Screen को Glow किया जा सकता है?

जी हां, फोन की स्क्रीन को ग्लो किया जा सकता है। इसके लिए आपको कई सारी एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर मिल जाएगी जो कि आपका फोन को ग्लो करती है। लेकिन उनमें से अधिकतर एप्लीकेशन ऐसी है जो की ठीक से कार्य नहीं करती है। वहीं कई एप्लीकेशन में आपको प्रीमियम देना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ एप्लीकेशन में आपको काफी ज्यादा एडवर्टाइजमेंट भी देखने को मिल जाएगी। लेकिन हमने आपको आर्टिकल में एक ऐसी ऐप के बारे में बताया है जो की बिल्कुल फ्री है और काफी बढ़िया है।

फोन की स्क्रीन को Glow करने से फोन को कोई नुकसान होता है?

वैसे तो फोन की स्क्रीन को ग्लो करने से कोई भी ज्यादा नुकसान नहीं होता है। लेकिन फोन की स्क्रीन को ग्लो करने के लिए जिन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, वह बैटरी काफी ज्यादा कंज्यूम करती है। जिसकी वजह से आपकी बैटरी पर काफी प्रभाव पड़ता है। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल करोगे तो इस ऐप के अंदर आपको काफी ज्यादा एडवर्टाइजमेंट भी देखने को मिलेगी।

फोन की Screen Glow करने वाले ऐप्स कौन से हैं?

फोन की स्क्रीन को ग्लो करने के लिए आप GlowEdge, Edge Lighting, Edge Lighting Neon Glow, Always On Edge जैसी एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से कुछ एप्स प्रीमियम हैं तो कुछ को आप फ्री में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इन सभी एप्स से आप स्क्रीन ग्लो करने के साथ आठ AOD तथा Wallpaper जैसे फीचर्स का भी आनंद उठा सकते हैं।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment