आज के समय में व्हाट्सएप हर व्यक्ति के फोन में इंस्टॉल होता है। चाहे कोई व्यक्ति फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया भले ही इस्तेमाल नहीं करता हो। लेकिन उसके फोन में व्हाट्सएप आपको अवश्य ही मिलेगा। परंतु व्हाट्सएप पर हम कई बार कई ऐसे लोगों से चैट करते हैं, जो कि हम किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दिखाना चाहते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप ने हाल ही में व्हाट्सएप चैट लॉक नाम फीचर को इंट्रोड्यूस किया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी पार्टिकुलर व्यक्ति की चैट को आसानी से लॉक कर सकते हैं। साथ ही आपके फिंगरप्रिंट के बिना उसे चैट को पढ़ना और देखना संभव नहीं है।
लेकिन अधिकतर लोगों को व्हाट्सएप पर चैट लॉक कैसे करें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। हालांकि कुछ लोग व्हाट्सएप्प के चैट लॉक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। जिसके लिए वह थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हम आपको व्हाट्सएप चैट लॉक करने के 2 मल्टीप्ल तरीके बताएंगे। जिसमें एक आप व्हाट्सएप के माध्यम से व्हाट्सएप चैट लॉक कर पाएंगे और दूसरे के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आइए जानें :-
Whatsapp Chat पर Lock कैसे लगाएं? (पहला तरीका)
1. सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप को प्ले स्टोर अपडेट कर लेना है। उसके बाद व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
2. अब जिस भी व्यक्ति की चैट को आप लॉक करना चाहते हैं उसके ऊपर लॉन्ग प्रेस करें। फिर उसके बाद राइट साइड में दिए गए तीन बिंदी पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अब Lock Chat पर क्लिक करें। फिर एक पॉप अप आयेगा तो Continue पर क्लिक करें।

4. अब आपको अपना फिंगरप्रिंट या पैटर्न लॉक लगा कर वेरिफाई करना है। जिसके बाद व्हाट्सएप चैट लॉक हो जायेगी।
5. साथ ही यह चैट देखने के लिए आपको पहले व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर स्वाइप डाउन करना है। उसके बाद फिर Locked Chats पर क्लिक करें। इसके बाद आपका फिंगरप्रिंट स्कैन करें और अब आप यहां सभी लॉक की गई चैट को देख सकते हैं।

आपके फिंगरप्रिंट या पैटर्न के बिना कोई भी व्यक्ति आपकी लॉक चैट को नहीं पड़ सकता है। साथ ही लॉक चैट सबसे सुरक्षित एनक्रिप्शन के साथ आती है।
Whatsapp Chat पर Lock कैसे लगाएं? (दूसरा तरीका)
1. सबसे पहले प्ले स्टोर से App Lock नामक एप को इंस्टॉल करें।
2. अब इसके बाद अपना पिन बनाएं। फिर उसके बाद उसे कंफर्म करें और राइट टिक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अब ऑटोमैटिक यह एप आपके फोन में लगे फिंगरप्रिंट को डिटेक्ट करेगा और अगर आप उस से भी लॉक खोलना चाहते हैं तो Yes पर क्लिक करें। फिर उसके बाद राइट साइड में ऊपर की तरफ दिए Lock आइकॉन पर क्लिक करें।

4. अब इसके बाद (+) प्लस पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और फ़िर व्हाट्सएप के आगे दिए गए बटन को स्क्रॉल करके इनेबल करें।

5. अब इसके बाद (+) पर क्लिक करें। फिर इसके बाद अब पॉप अप आयेगा और OK पर क्लिक करें।

6. अब इसके बाद सेटिंग में जाने के बाद App Lock एप को चुनें। फिर Permit Usage Access के टूगल को इनेबल करें।

7. अब OK पर क्लिक करें। फिर उसके बाद App Lock को सेटिंग में से चुनें।

8. अब इसके बाद Allow Display Over Other Apps को को इनेबल करें। इसके बाद व्हाट्सएप ऐप ओपन करने पर हमेशा आपको वही क्रिएट गए पिन का इस्तेमाल करना होगा।

App Lock के स्पेशल फीचर
- यह व्हाट्सएप के साथ-साथ अन्य एप्लीकेशन के ऐप लॉक भी प्रोवाइड करवाती है।
- इसमें आपको Catch इंटर्डर नामक फीचर भी मिलता है। इसका अर्थ है कि अगर कोई अन्य आपकी ऐप को को अनलॉक करने की कोशिश करेगा तो यह एप्लीकेशन उसकी नोटिफिकेशन देगी।
- इसमें आपको फिंगरप्रिंट लॉक भी मिलता है जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी व्हाट्सएप चैट को लॉक कर सकते हैं। हालांकि आर्टिकल में हमने सिर्फ PIN के माध्यम से बताया है।
- इसमें आपको फेक लॉक जैसा प्रीमियम फीचर भी मिलता है।
- इसमें आपको पैटर्न लॉक की भी सुविधा मिल जायेगी।
संबंधित प्रश्न
क्या व्हाट्सएप चैट में लॉक लगाया जा सकता है?
जी हां, व्हाट्सएप चैट में लॉक लगाया जा सकता है। आप व्हाट्सएप चैट में व्हाट्सएप ऑफिशल एप्लीकेशन के माध्यम से भी लॉक लगा सकते हैं। लेकिन उसकी नोटिफिकेशन और इसका आइकॉन होम पेज पर दिखाई देता है। जिसकी वजह से लोगों को पता चल जाता है कि आपने व्हाट्सएप की Chat को लॉक किया है।
क्या MOD अप से व्हाट्सएप चैट में लॉक लगा सकते हैं?
जी हां , मोड एप्लीकेशन के माध्यम से भी व्हाट्सएप में लॉक लगाया जा सकता है। आप आसानी से अपनी व्हाट्सएप चैट को Secure कर सकते हैं। परंतु हम मोड एप्लीकेशन के प्रयोग करने की रिकमेंडेशन नहीं देते हैं। आप हमेशा ऑफिशल एप्लीकेशन डाउनलोड करें। क्योंकि मोड एप्लीकेशन में आपका डाटा के लीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हाल ही में कई सारे मोड व्हाट्सएप यूजर का डाटा लीक हो चुका
App Lock – Fingerprint का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
जी हां, इसका इस्तेमाल करना पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह काफी बढ़िया एप्लीकेशन है और इसकी सिक्योरिटी भी काफी अच्छी है। इसके माध्यम से आप चैट लॉक कर सकते हैं। वही आप अन्य एप्लीकेशन में भी आसानी से लॉक को लगा पाओगे। वहीं अगर आपकी कोई प्राइवेट ऐप है तो भी आप उसको आसानी से लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह काफी बढ़िया सिक्योरिटी प्रोवाइड करता है। अर्थात अगर कोई अन्य आपकी लॉक को खोल लेगा तो उसकी नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगी।
