आज के समय में लोगों में पैसे कमाने के अलग-अलग तरीके पॉपुलर हो रहे हैं। जिनमें व्हाट्सएप एक ऐसा तरीका है जो की काफी आसान और सुरक्षित भी है। क्योंकि आप व्हाट्सएप पर चैनल बनाकर उसे पर कई सारे ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं। जिनसे आप काफी अच्छा पैसा चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैनल से पैसे कमाने की कई तरीके हैं।
लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। इसके लिए वह यूट्यूब पर तरह-तरह की वीडियो देखते हैं। लेकिन व्हाट्सएप चैनल बनाने का सबसे सटीक तरीका आपको लगभग मिलना मुश्किल है। इस लेख में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं उसके बारे में जानकारी दूंगा। साथ ही व्हाट्सएप चैनल सेटिंग कैसे कस्टमाइज करनी है, वह भी बताऊंगा। आइए जानें :-
व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? (स्टेप बाय स्टेप)
1. सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
2. अब इसके बाद Updates पर क्लिक करें। अब फिर राइट साइड में दिए गए थ्री डॉट्स के ऊपर क्लिक करें।

3. अब फिर Create Channel नामक ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें। फिर इसके बाद Continue पर क्लिक करें।

4. अब आपको निम्नलिखित चीजें भरनी है :-

- Channel Icon : यहां आप क्लिक करके आपकी फोन की गैलरी ओपन हो जायेगी। जहां से आप आसानी से अपने चैनल के लिए DP सेलेक्ट कर सकते हैं। ध्यान रखें की आपके चैनल की DP 1:1 साइज की होनी आवश्यक है।
- Channel Name: अब यहां पर आप अपने चैनल का नाम डालें। आप जिस भी नाम से चैनल बनाना चाहते हैं वो आपको लिख देना है। यहां ध्यान रखना है कि आपके चैनल का नाम 100 कैरेक्टर में आ जाना चाहिए।
- Describe: यहां आपको आपके चैनल की डिस्क्रिप्शन के बारे में बताना है। आपका व्हाट्सएप चैनल जिसके बारे में भी होगा वह आपको यहां लिख देना है। ध्यान रखें की आपको चैनल की डिस्क्रिप्शन हमेशा छोटी रखनी है।
- Create Channel: इसके बाद जब सारी डिटेल्स भर दें तो उसकी बाद Create Channel पर क्लिक करें।
5. अब चैनल जब बन जाए तो आपको उसके बाद निम्निल्खित ऑप्शन दिखाई देंगे :

- Share Channel Link: इस बटन पर क्लिक करके आपके चैनल का लिंक कॉपी हो जायेगा। फिर आप इसे डायरेक्ट व्यक्ति को Gmail, मैसेज या सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
- Share to My Status: इस बटन पर जब आप क्लिक करोगे तब आपके चैनल का ज्वाइनिंग लिंक स्टेटस पर शेयर हो जाएगा। जिसके बाद सामने वाले व्यक्ति स्टेटस देखकर आपके व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।
- Write an Update: यहां से आप चैनल पर कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो कैमरा आइकॉन से फोटो डाल सकते हैं। साथ ही लिंक आइकॉन पर क्लिक करके आप आसानी से Documents, Poll इत्यादि क्रिएट कर सकते हैं।
6. इस तरह से आप आसानी से व्हाट्सएप पर चैनल बना सकते हैं। साथ ही उसको ऊपर बताए गए तरीके से कस्टमाइज कर पाएंगे।
व्हाट्सएप चैनल ग्रो कैसे करें? (स्पेशल टिप्स)
- डेली अपडेट्स दें: व्हाट्सएप चैनल पर डेली अपडेट देना बेहद जरूरी है। ताकि आपके चैनल के साथ नई ऑडियंस जुड़े। साथ ही जब आप डेली अपडेट देंगे तो व्हाट्सएप भी आपके चैनल को अन्य लोगों को सजेस्ट करेगा। जिससे ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे और आपका व्हाट्सएप चैनल जल्दी जल्दी ग्रो हो जायेगा।
- सोशल मीडिया पर प्रमोशन करें: व्हाट्सएप चैनल के लिंक को आपको सोशल मीडिया पर शेयर कर देना है। ताकि अन्य सोशल मीडिया से लोग उस लिंक के जरिए आपके व्हाट्सएप चैनल पर आ सकें। जैसे जैसे लोग आपके व्हाट्सएप चैनल पर आयेंगे वैसे वैसे व्हाट्सएप आपके चैनल की रिच बड़ा देगा। जिसके फलस्वरूप आपका चैनल ग्रो होने लग जायेगा।
- एक ही Niche पर कार्य करें: व्हाट्सएप हमेशा एक Niche की कैटेगरी वाले को प्रोमोट करता है। उदाहरण के लिए अगर आप Jokes से संबंधित कंटेंट पोस्ट करते हैं। तो उस से संबंधित इंटरस्टेड लोगों को ही आपका चैनल दिखाई देगा। जिससे आपके व्हाट्सएप चैनल के साथ नई ऑडियंस जुड़ेगी।
संबंधित प्रश्न
व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं?
व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आपको अपने कंटेंट को सुधारना पड़ेगा। साथ ही आपको अपने व्हाट्सएप के चैनल को अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमोट करना होगा। वहीं अगर आपका यूट्यूब चैनल हैं और काफी बड़ा फेनबेस है तो इसके माध्यम से भी आप अपने व्हाट्सएप चैनल के फॉलोअर्स को बढ़ा सकते हैं।
