किसी भी फोन में Time Lock कैसे लगाएं? (आसान तरीका)

वैसे तो आज के समय में कई तरह के लॉक इंसान अपने फोन में लगाते हैं। ताकि वह अपनी सभी प्रकार की इनफार्मेशन जो कि उसके फोन के अंदर है, वह अच्छे से सिक्योर कर सके। हालांकि हमारे स्मार्टफोन में पहले से ही फिंगरप्रिंट लॉक, पैटर्न लॉक, पिन लॉक तथा फेस लॉक पहले से ही मौजूद होते हैं। हालांकि कुछ पुराने फोन में अभी भी फिंगरप्रिंट लॉक नहीं है। लेकिन फिर भी थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से यह भी संभव है। लेकिन आज के समय में टाइम लॉक काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। क्योंकि टाइम लॉक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लॉक अन्य व्यक्ति नहीं खोल सकता है।

क्योंकि इसमें जो भी समय होता है उसके हिसाब से ऑटोमेटिक आपका लॉक लग जाता है। उदाहरण के लिए अगर 4:00 बजे है तो आपको 4:00 बजे वाला ही PIN इंटर करना है। जिससे आपका फोन अनलॉक होगा। यह काफी ज्यादा कूल और अमेजिंग दिखाई देता है। साथ ही यह आपके दोस्तों को भी चौका सकता है। इस लेख में टाइम लॉक कैसे लगाएं? इसके बारे में मैं आपको विस्तार से बताऊंगा। साथ ही कई सारी फेक एप्लीकेशन भी प्ले स्टोर पर हैं, तो आपको उनसे बचना चाहिए। इसलिए मैं आपको एक ट्रस्टेड तरीका बताने जा रहा हूं। जिससे आप अपने फोन में टाइम लॉक लगा सकते हैं।

फोन में टाइम लॉक कैसे लगाएं? (पहला तरीका)

1. सबसे पहले आप अपने फोन में प्ले स्टोर से Screen Lock – Time Password नामक एप को डाउनलोड करें।

2. अब इसके बाद फिर एप को ओपन करें। इसके बाद Grant Permission पर क्लिक करें। फिर अब Screen Lock एप को सेटिंग में जाकर सेलेक्ट करें।

1000280974

3. अब इसके बाद Allow Over Other Apps के टूगल को इनेबल करें। फिर एग्जिट आ जाएं और एप में आकर Grant Permission पर क्लिक करें।

1000280975

4. अब Allow पर टैप करें और इस एप को नोटिफिकेशन परमिशन दें दीजिए। उसके बाद फिर Skip पर क्लिक करें।

1000280976

5. अब Enable Lock पर क्लिक करें। अब ऐप से एक्जिट आ जाए और पावर बटन को ऑफ करें। फिर जब आप ऑन करेंगे तो आपको जो भी समय हुआ है वह पिन एंटर करना होगा और आपका लॉक खुल जायेगा।

1000280977

इसका अर्थ है की अगर 06:15 हुए हैं। तो उस स्थिति में आपका लॉक 0615 होगा। इसको एंटर करने से आपका लॉक खुल जायेगा।

फोन में टाइम लॉक कैसे लगाएं? (दूसरा तरीका)

1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Time Password: Phone Lock ऐप को इंस्टॉल करें।

2. अब ऐप को ओपन करें और फिर होमपेज में आने के तुरंत बाद आपको एक पॉप अप आयेगा तो यहां Allow पर क्लिक करे। फिर सेटिंग में जाकर Time Password Phone Lock एप को चुनें।

1000280996

3. अब इसके बाद फिर से Allow पर टैप करें। फिर Service On पर क्लिक करें। जिससे यह टाइम लॉक इनेबल हो जायेगा।

1000280995

4. अब आपके फोन में टाइम लॉक लग चुका है। जोकि सिर्फ सही टाइम अर्थात लाइव टाइम पिन एंटर करने पर ही खिलेगा।

Time Lock के फायदे 

अगर आप टाइम लॉक एप का इस्तेमाल करने जा रहे हैं! तो इससे पहले आपको इस ऐप के कुछ फायदाओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानें: 

फोन की सिक्योरिटी

इसके माध्यम से आपका फोन को काफी ज्यादा सिक्योरिटी मिलती है। हर कोई इस लोक को नहीं खोल सकता है। क्योंकि हर टाइम के अनुसार बदलता रहता है। वहीं इसके माध्यम से आप अपने फोन को एक बढ़िया सिक्योरिटी देने में समर्थ होते हो।

ऐप हाइड करने में मदद

इस ऐप में आपको ऐप हाइड नाम का भी एक फीचर मिलता है। इसका अर्थ है कि आप अपने फोन की कुछ एप्लीकेशन को इसके माध्यम से हाइड कर सकते हैं। वही आप इसके माध्यम से फोटो तथा वीडियो को भी हाइड कर सकते हैं।

नए वॉलपेपर & Themes

इस ऐप के नए वर्जन के साथ आपको कई सारे नए वॉलपेपर तथा थीम्स भी दिखाई देती हैं। इसका इस्तेमाल करके आप अपने फोन को नई लुक प्रदान कर सकते हो। इसमें हजार से भी अधिक 4K वॉलपेपर मौजूद है वहीं इसमें 200 से भी अधिक थीम्स मौजूद है।

Time Lock के नुकसान

अगर आप टाइम लॉक का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आईए जानते हैं:

इसे जानकारी वाला व्यक्ति खोल सकता है

अगर कोई व्यक्ति टाइम लॉक एप के बारे में पहले से जानता है तो वह आपके फोन का लॉक आसानी से खोल लेगा। इसके बाद वह आपके फोन के अंदर की सारी इनफार्मेशन को आसानी से एक्सेस कर सकता है। इसलिए इस लोग का इस्तेमाल तभी करें जब आपके दोस्तों या अन्य लोगों के बारे में पता ना हो।

बैटरी ऑप्टिमाइजेशन पर प्रभाव

इसके माध्यम से बैटरी ऑप्शन पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि यह एक थर्ड पार्टी ऐप है। जिसकी वजह से इसको हमेशा सुचारू रूप से चलने के लिए आपका फोन की बैटरी चाहिए होती है। इस वजह से आपका फोन की बैटरी ड्रॉप डाउन भी जल्दी होती है।

संबंधित प्रश्न

क्या Time Lock एप सेफ है?

जी हां, यह आपके डिवाइस के लिए पूर्ण रूप से सेफ है और यह प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। लेकिन ध्यान रखें किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे कि क्रोम ब्राउज़र या अन्य ब्राउज़र से ऐप डाउनलोड ना करें। वहां पर मौजूद ऐप्स में हैकर्स द्वारा मालवेयर ऐड किया हो सकता है। जो कि आपको डाटा और फाइनेंशियल से संबंधित रिस्क पैदा कर सकता है।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment