शादी के बाद इन बॉलीवुड सितारों की होगी पहली होली

बॉलीवुड इंडस्ट्री हमारे बीच कितनी ज्यादा मशहूर है यह तो आप जानते ही होंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। हाल ही में बॉलीवुड में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी खबर की जिन्होंने पूरे बॉलीवुड में एक खुशी की लहर पैदा कर दी थी।

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड में कई सारे जोड़ों ने आपस में शादी की है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा कियारा आडवाणी जैसे कई मशहूर अभिनेताओं ने अपनी शादी रचाकर सभी लोगों को चकाचौंध कर दिया है।

लेकिन इसी बीच अब जल्द ही होली भी आने वाली है। इसी के साथ जिन सितारों ने अभी तक शादी की है उनकी यह पहली होली होगी। दरअसल पहली होली हिंदू धर्म के अनुसार काफी ज्यादा महत्व रखती है। जी हां, अगर आपकी शादी हुई है और पहली होली होने वाली है तो यह आपके लिए एक बेहद ही शुभ मोमेंट माना जाता है।

लेकिन आइए जानते हैं कि वे कौन-से बॉलीवुड सितारे हैं जिनकी यह पहली होली होने वाली है आइए जानते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा कियारा आडवाणी काफी समय से बॉलीवुड में कार्य कर रहे हैं। यही नहीं उनके रिलेशनशिप की खबर भी काफी समय से चल रही थी। लेकिन उन्होंने एकदम से शादी करके सभी लोगों को चौंका दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा कियारा आडवाणी की यह पहली होली होगी।

रणबीर कपूर तथा आलिया भट्ट

चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर तथा क्यूट गर्ल आलिया भट्ट ने भी शादी करके सभी लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि यह काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे इसकी जानकारी सभी को लग गई थी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर तथा आलिया भट्ट की यह पहली होली होगी। अब देखना यह है कि वह इस होली को किस तरह से मनाते हैं।

केएल राहुल तथा अथिया शेट्टी

23 जनवरी को शादी करके केएल राहुल तथा अथिया शेट्टी ने लोगों को चौंका कर रख दिया। हालांकि किसी को कानों कान खबर नहीं थी कि केएल राहुल तथा अथिया शेट्टी शादी करने वाले हैं। अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी की बेटी है। शादी के बाद केएल राहुल तथा कैसेट की यह पहली होली होने वाली हैं।

अली फजल तथा ऋचा चड्ढा

अली फजल जोकि वेब सीरीज के लिए काफी ज्यादा मशहूर अभिनेता है। इसके साथ ही आपको पता ही होगा कि हाल ही में उन्होंने रिचा चड्डा के साथ विवाह किया था। जी हां, अली फजल तथा ऋचा चड्डा की भी है पहली होली होने वाली है। हालांकि अली फजल तथा ऋचा चड्ढा अपने अजीब बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब देखना यह है कि वह होली मनाते हैं या नहीं। यह आप उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से आसानी से जान जाओगे।

सोहेल तथा हंसिका मोटवानी

साउथ की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को तो आज करोड़ों फैंस जानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले अपने पुराने दोस्त सोहेल से शादी की है। इसलिए यह उनकी पहली होली होने वाली है। यह है बॉलीवुड के वह अभिनेता जिनकी इस बार पहली होली होगी। अगर आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड से जुड़ी न्यूज़ के लिए हमें फॉलो जरूर करें।

Share your love
Default image
A R U N

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Reply