किसी भी Photo का Background Change कैसे करें? (1 Click में)

अगर आपके पास कोई Photo है और उसका background चेंज करना चाहते हैं! तो आप बिलकुल सही लेख पर आए हैं। इस लेख में फोटो का बैकग्राउड चेंज करने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं। जिसके माध्यम से आप आसानी से किसी भी फोटो के बैकग्राउंड को सिर्फ एक ही क्लिक में बदल पाओगे।

इसके साथ ही इसके लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं है। फोटो बैकग्राउंड चेंज करने के लिए आपके पास उस फोटो का होना आवश्यक है। इसके साथ ही इंटरनेट पर आपको कई ऐसे तरीके मिलेंगे जोकि Photo Background बदलना बताते हैं।

लेकिन उनमें से अधिकतर तरीके ऐसे हैं जिनमें आप किसी HD फोटो या फिर बैकग्राउंड बदलने के बाद फोटो को HD Quality में Download नहीं कर पाओगे। लेकिन नीचे लेख में जो तरीका बताया है उसके माध्यम से आप बैकग्राउंड बदलने के बाद फोटो को HD Quality में डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं –

यह भी पढ़ें:

Photo का बैकग्राउंड चेंज कैसे करें? (2 तरीके)

फोटो का बैकग्राउंड चेंज करने के कई सारे तरीके इंटरनेट पर मौजूद है। लेकिन उनमें से अधिकतर तरीके हैं जोकि पूर्ण रूप से कार्य नहीं करते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको 2 इसे प्रचलित तरीके बताएंगे जोकि आपकी फोटो के Background को आसानी से बदल देंगे।

1. Online किसी भी Photo का बैकग्राउंड चेंज कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले आपको अपने फोन के Chrome ब्राउजर को ओपन कर लेना है।

Step 2: अब आपको सर्च बॉक्स दिखाई देगा। उसपर क्लिक करके आपको एक एड्रेस remove.bg लिखकर सर्च करना है।

Step 3: अब आपको सामने ही Upload Image के बटन पर क्लिक करना है।

Step 4: अब आप जैसे ही अपलोड इमेज पर क्लिक करोगे उसके बाद आप अपने Phone Gallery में Redirect हो जाओगे। यहां पर आपको Gallery में से वह फोटो चुन लेनी है(जिसका बैकग्राउंड आप चेंज करना चाहते हैं)

Step 5: अब चुनने के बाद थोड़ी लोडिंग होगी तो आपको 10 या 20 सेकंड इंतजार करना है।

Step 6: अब थोड़ी देर में जब आपकी फोटो का बैकग्राउंड गायब हो जाएगा और वह पूर्ण रूप से Transparent हो जायेगी।

अब आप अगर सिर्फ इमेज को Transparent करना चाहते हैं तो Download पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें।

Step 7: अगर आप कोई और बैकग्राउंड इमेज में लगाना चाहते हैं तो आपको Edit पर क्लिक करना है।

Step 8: अब आपको Colour वाले सेक्शन में बहुत सारे कलर दिखाई देंगे। आप अपने हिसाब से अपना मन पसंदीदा रंग चुन सकते हैं।

Step 9: अब अगर आप फोटो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उपर राइट साइड में आपको Download Icon दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।

Step 10: अब आपको फिर से Download Image पर क्लिक करना है। इसके बाद डाउनलोडिंग शुरू हो जायेगी।

इस प्रकार से आप किसी भी इमेज का बैकग्राउंड आसानी से बदल पाओगे।

2. ऐप से फोटो का बैकग्राउंड कैसे चेंज करें?

Step 1: सबसे पहले आपको Photo Background Changer एप्लीकेशन की आवश्यकता होगी। इसके लिए Playstore को ओपन करें।

Step 2: अब आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक कर लेना है।

Step 3: यहां पर अब आप “Remove BG” लिख कर के सर्च करें।

Step 4: अब आपको Background remover – remove.bg नामक ऐप दिखाई देगी। इसपर क्लिक करके इसे Install कर लें।

Step 5: जैसे ही बैकग्राऊड चेंज करने वाला ऐप इंस्टॉल हो जाए उसके बाद इसे ओपन करें।

Step 6: अब आपको सामने ही Terms & Condition का पॉपअप आयेगा। इसको Close पर क्लिक करके बंद करें।

Step 7: अब आपको Upload Image पर क्लिक कर लेना है।

Step 8: अब यह ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा तो आपको सभी को Allow कर लेना है।

Step 9: अब आपको Album पर क्लिक करना है। जिसके बाद आप अपनी गैलरी को Redirect कर दिए जाओगे।

Step 10: अब आपको गैलरी से वह फोटो चुननी है जिसका Background आप बदलना चाहते हैं।

Step 11: अब यह इमेज अपलोड होगी और थोड़ी लोडिंग के बाद इसका बैकग्राउंड पूर्ण रूप से मिट जायेगा। अर्थात यह इमेज आपको PNG फॉर्मेट या Transparent दिखाई देगी।

Step 12: अब इस फोटो का बैकग्राउंड बदलने के लिए Edit पर क्लिक करें।

Step 13: अब यहां से Colour वाले सेक्शन में आपको Pre Applied सभी कलर मिलेंगे। आप इनमें से अपना पसंदीदा रंग चुन लें।

Step 14: अब राइट साइड में आपको एक Download बटन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करके Image को डाउनलोड कर लें।

फोटो का बैकग्राउंड चेंज करने वाली एप्स (Top 5)

1. Background Remover – remove.bg

अगर आप किसी भी फोटो का बैकग्राउंड सिर्फ एक क्लिक में बदलना चाहते हैं! तो उसके लिए Remove .bg एप्लीकेशन से बढ़िया एप्लीकेशन कोई नहीं है। यह एप्लीकेशन और वेबसाइट दोनों रूप में उपलब्ध है।

आप वेबसाइट एप्लीकेशन दोनों की मदद से किसी भी फोटो का बैकग्राउंड आसानी से बदलकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पर बैकग्राउंड बदलने के बाद भी इमेज की क्वालिटी वही रहती है। इसलिए आप उसी क्वालिटी में उस इमेज को वापस से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. Background Eraser Photo Editor

अगर आप बैकग्राउंड बदलने के साथ-साथ फोटो एडिटिंग भी करना चाहते हैं! तो यह एप्लीकेशन प्रयोग जरूर करें। यह प्ले स्टोर में उपलब्ध है। वहीं यह काफी ज्यादा पॉपुलर है।

जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। इस एप्लीकेशन की सहायता से आप बैकग्राउंड बदलकर उसे ट्रांसपेरेंट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप फोटो एडिटिंग भी कर पाओगे

3. Remove Background by Pixlr 

अगर आप कोई ऐसी एप्लीकेशन ढूंढ रहे हैं जिसकी मदद से आप डायरेक्ट बैकग्राउंड चेंज कर कर सकें! तो यह एप्लीकेशन जरूरी इस्तेमाल करें। यह Pixlr नामक कंपनी की तरफ से आती है।

यह काफी ज्यादा पॉपुलर एप्लीकेशन तो है ही, लेकिन साथ में यहां बैकग्राउंड भी चेंज कर देती है। यह सिर्फ एक क्लिक में आपकी फोटो के बैकग्राउंड को चेंज कर देगी।

4. Background Eraser – BG Remover

अगर आप किसी फोटो का बैकग्राउंड चेंज करने के साथ-साथ उसका बैकग्राउंड पूर्ण रूप से गायब भी करना चाहते हैं! तो इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल जरूर करें। यह एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। हालांकि आप इसे हमारे द्वारा दिए गए डाउनलोडिंग बटन से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

5. Erase.bg (Remove Background)

यह एप्लीकेशन भी रिमूव बैकग्राउंड की तरह ही कार्य करती है। इसमें आपको अपनी फोटो को अपलोड करना होता है। उसके बाद थोड़ी लोडिंग होगी और आपकी फोटो का बैकग्राउंड एकदम से बदल जाएगा। वही आप अगर किसी फोटो का बैकग्राउंड रिमूव करना चाहते हैं तो वह भी संभव है।

Photo का बैकग्राउंड क्यों चेंज करें?

अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर क्यों किसी भी फोटो का बैकग्राउंड चेंज करना होता है? दरअसल कई बार जब भी हम कोई ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं तो उसमें एक पार्टिकुलर रंग का ही बैकग्राउंड फोटो में मांगा जाता है। लेकिन हर बार उसके लिए अलग से फोटो खींचना संभव नहीं है। इसलिए आप रिमूव बैकग्राउंड फोटो एप्लीकेशन की सहायता से उस फोटो का बैकग्राउंड चेंज कर सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

Photo का Background Change करने वाली ऐप कौन सी है?

Background Remover – remove.bg फोटो का Background बदलने वाली ऐप है।

Online Photo का बैकग्राउंड कैसे बदलते हैं?

सबसे पहले Remove.bg की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर अपनी Photo ओ अपलोड करें। अब थोड़ा Wait करें। थोड़ी ही देर बाद अब आपकी फोटो का बैकग्राउंड बदल चुका है। इस फोटो को डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें आपको बताया है की कैसे किसी भी Photo का बैकग्राउंड चेंज कर सकते हैं। इसके साथ ही हमनें आपको Background Change करने वाली Application के बारे में भी बताया है। आप उन थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से भी Background बदल सकते हैं। अगर आपको लेख से संबंधित कोई समस्या है तो आप कमेंट करके बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें Follow कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment