Phone को Transparent कैसे बनाएं?

आज के समय नए-नए स्मार्टफोन रिलीज हो रहे हैं। जिसमें कई सारे अलग अलग तरीके के स्मार्टफोन हैं। जैसे कुछ स्मार्टफोन कंपनियां फोल्डेबल, कर्व्ड और रोलेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इस तरह के यूनिक और कूल स्मार्टफोन नई जनरेशन के लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। लेकिन यूट्यूब पर आपने कई सारी ऐसी वीडियो देखी होगी जिसमें कई लोग ट्रांसपेरेंट फोन दिखाते हैं। साथ ही यह फोन देखने में काफी ज्यादा ट्रेडिंग और कूल लगता है। आपको बता दें कि ट्रांसपेरेंट फोन का अर्थ होता है कि आप उस फोन के आर पार देख सकते हैं। इसके अलावा आप उसमें जब भी कोई मीडिया कंज्यूम या फिर सोशल मीडिया इस्तेमाल करोगे, तो भी आप फोन के आर पार देख सकोगे।

लेकिन क्या वास्तव में ऐसा संभव है। जी हां, कई सारी ऐसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन है जो कि आपके फोन को कुछ समय के लिए ट्रांसपेरेंट बन सकती है। हालांकि फोन को ट्रांसपेरेंट बनाने की कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं। जिनको इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं। साथ ही इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप आसानी से अपने पुराने से पुराने स्मार्टफोन को ट्रांसपेरेंट फोन में बदल सकते हैं। साथ ही आप किसी अन्य दोस्त को अपना ट्रांसपेरेंट फोन दिखाकर उसे चौंका भी सकते हैं। आइए जानते हैं ये तरीके :- 

Phone को ट्रांसपेरेंट कैसे बनाएं? (पहला तरीका)

1. सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर या हमारी वेबसाइट में नीचे दिए गए डाउनलोड बटन से CamCov नामक एप को डाउनलोड कर लेना है।

2. अब इसके बाद ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें। ध्यान रखें ये ऐप प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

नोट: यह एक थर्ड पार्टी ऐप है इसलिए जब आप इस ऐप को इंस्टॉल करेंगे तो आपको इसे कुछ परमिशन एलाऊ करनी होगी। क्योंकि यह एप फोन सेटिंग और प्ले स्टोर द्वारा ब्लॉक की जा चुकी है।

3. अब इसके बाद ऐप को ओपन करें। फिर आपको OK का एक बटन दिखाई देगा इसको क्लिक करें। फिर अब Enable के आगे दिए गए बॉक्स पर टिक करें।

1000280169

4. अब यह एप आपसे कैमरा परमिशन मांगेगा तो While Using The App को सेलेक्ट कर लीजिए। इसके बाद CamCov को सेटिंग से सेलेक्ट करें।

1000280170

5. अब फिर से सेटिंग Allow Display Other Apps के आगे दिए गए Toogle को इनेबल करें। अब बैक CamCov ऐप में आएं और आपका फोन ट्रांसपेरेंट हो जाएगा।

1000280171

नोट: ध्यान रखें कि CamCov ऐप Fdroid की आधिकारिक आप है। यह एक थर्ड पार्टी ऐप है और आपसे यह अन्य ट्रांसपेरेंट फीचर के लिए भुगतान मांग सकती है। इसके साथ ही ध्यान रखे की 2016 के बाद CamCov ऐप का स्टेबल अपडेट रिलीज नहीं किया गया है। इसलिए यह ऐप कुछ एंड्रॉयड वर्जन के लिए कंपेटिबल नहीं है।

फोन को ट्रांसपेरेंट कैसे बनाएं? (दूसरा तरीका)

1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Transparent Screen नामक एप को प्ले स्टोर या नीचे दिए गए डाउनलोड बटन से डाउनलोड करें।

2. इसके बाद ऐप ओपन करें। फिर अब Apply Transparent Screen के बटन पर क्लिक करें। अब While Using The App को क्लिक करें।

1000280172

3. अब आप एडवरटाइजमेंट देखने को मिलेगी उसको कट करें। फिर Apply Transparent Screen पर क्लिक करें।

1000280173

4. अब Apply पर क्लिक करें। उसके बाद Lock screen and home screen पर क्लिक करें। अब आप देखोगे कि आपका फोन एकदम ट्रांसप्रेंट बन चुका होगा।

1000280174

क्या ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन मार्केट में अवेलेबल है?

अभी तक किसी भी हाईटेक स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पूर्ण रूप से ट्रांसपेरेंट फोन नहीं बनाया गया है, ना ही लॉन्च किया गया है। आप जितनी भी वीडियो यूट्यूब या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखते हैं, वह सभी या तो AI द्वारा जनरेट की गई है या फिर वह फेक हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्मार्टफोन अभी भारत में लॉन्च हुए हैं, जो जिनका बैक पैनल काफी हद तक ट्रांसपेरेंट दिखता है। जिनमें से Nothing Phone 1, 2 और 3 का बैक ट्रांसपेरेंट है। जिसके अंदर आप फोन के लगभग कुछ पार्ट्स को देख सकते हैं । साथ ही इनमें कुछ LED लाइट्स भी हैं जोकि काफी ज्यादा कुल दिखती है।

क्या फोन को ट्रांसपेरेंट बनाना संभव है?

किसी भी फोन को पूर्ण रूप से ट्रांसपेरेंट बनाना संभव नहीं है। क्योंकि जब भी किसी स्मार्टफोन को बनाया जाता है तो उसके लिए अलग-अलग पार्ट्स को असेंबल किया जाता है। यह पार्ट्स पूर्ण रूप से विजिबल होते हैं और इन्हें ट्रांसपेरेंट बनाना संभव  नहीं है। ऐसी किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी नहीं है जिससे भविष्य में आपको ट्रांसपेरेंट फोन देखने को मिलेंगे।

फोन को ट्रांसपेरेंट बनाने के फायदे व नुकसान

अगर आप हमारे द्वारा बताए गए एप्लीकेशन के माध्यम से फोन को ट्रांसपेरेंट बनाते हैं, तो उसके कुछ फायदे और नुकसान है जो कि कुछ इस प्रकार से हैं :- 

फायदे

  • इस से फोन देखने में काफी ज्यादा कूल लगता है और दोस्त भी इसको देखकर चौंक सकते हैं।
  • जब भी आप फोन को ट्रांसपेरेंट बनाते हैं तो कुछ दिन फोन चलाने में आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस अनुभव होता है।

नुकसान

  • ज्यादातर ट्रांसपेरेंट एप्लीकेशन आपके फोन के कैमरा का इस्तेमाल करती है। जिससे बैकग्राउंड में आपका कैमरा उपयोग होता रहता है और आपकी बैटरी खत्म होती रहती है। 
  • इसके साथ ही आपकी बैटरी हेल्थ पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है ।
  • अगर आप प्राइवेसी को लेकर काफी ज्यादा सिक्योर रहते हैं तो इस स्थिति में आपको ऐसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

संबंधित प्रश्न

फोन को ट्रांसपेरेंट बनाने वाली ऐप्स कौन सी है?

अगर आप अपने फोन को ट्रांसपेरेंट बनाने वाले हैं तो आप निम्नलिखित एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की Transparent Pro, Transparent Screen, Transparent Wallpaper, Transparent Screen Wallpaper इत्यादि।

Arun HindiSe Writer

ARUN KUMAR

अरुण कुमार hindise.in का कुशल और अनुभवी लेखक है। वह make money online, Tips & Tricks और biography जैसे विषयों पर लेख साझा करता है। उसने HindiSe समेत कई अन्य नामचीन हिंदी ब्लोगों के साथ काम किया है।

Leave a Comment