अगर आप अनुष्का और विराट कोहली को जानते हैं! तो आपने यह जरूर देखा होगा कि वह काफी समय से कृष्णा भक्ति में लगे हुए हैं। उन्हें कई बार इस्कॉन नामक संस्था के 1 गुरु के साथ देखा गया है। खबरों के मुताबिक इस्कॉन संस्था के वह सन्यासी उनके गुरु बताए गए हैं। यहां तक कि अनुष्का तथा विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद उनकी तस्वीरें पोस्ट की थी।
लेकिन हाल ही में विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया है। यहां पर दोनों को महाकालेश्वर मंदिर के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया है।
यही नहीं मीडिया द्वारा उनका एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें साफ साफ दिखाई दे रहा है कि विराट तथा अनुष्का शिव मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। यही नहीं जब मीडिया ने इनकी यह वीडियो इंटरनेट पर डाली तो यह रातो रात वायरल हो गई। कई सारे शिव भक्तों ने उन्हें काफी अच्छे-अच्छे कमेंट भी किए हैं।
इसके साथ ही कई सारे अभिनेताओं ने उनके शिवलिंग दर्शन को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट तथा अनुष्का को लेकर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने विरार तथा अनुष्का को लेकर क्या कहा है।
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि जो वीडियो मीडिया ने शेयर किया था वही वीडियो कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने विराट तथा अनुष्का की काफी ज्यादा तारीफ भी की है। उन्होंने कहा है कि सनातन से जुड़ना व उसका महत्व समझना अपने आप में एक गुण है।
उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा ‘यह पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है, यह न केवल उन्हें महाकाल (भगवान शिव) का आशीर्वाद देता है। इसके साथ ही उन्होंने सनातन धर्म तथा उसकी सभ्यता को लेकर काफी सारी बातें कही है।
अगर आप यह देखना चाहते हो कि कंगना रनौत ने विराट तथा अनुष्का को लेकर क्या कहा तो आप उन्हे इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत ने यह भी कहा कि विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा पर्यटन स्तर को भी आगे ले जाएंगे।
क्योंकि उनका मानना है कि किसी भी सेलिब्रिटी को देखकर किसी भी पर्यटन स्थल की पॉपुलेरिटी बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन स्थल की पॉपुलर इटी बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरती है।
वही कंगना रनौत के अलावा कई सारे अभिनेताओं ने विराट कोहली तथा अनुष्का की इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो के बाद विराट तथा कोहली को काफी सारी बधाइयां अच्छे कॉमेंट्स मिले हैं। जिन्हें आप इंस्टाग्राम के माध्यम से आसानी से पढ़ सकते हैं।
अगर आपको अभी भी विराट कोहली तथा अनुष्का से संबंधित यह वीडियो देखनी है तो उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर जाएं। इसके साथ ही आप किसके बारे में क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे ही बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।