आज के समय में जितनी भी नई स्मार्टफोन कंपनियां है वह अपने फोन में नई एनीमेशन और फीचर पर कार्य कर रही है। आपको जितने भी Realme, Oppo और Vivo के स्मार्टफोन दिखाई देंगे उनमें अलग-अलग फीचर होते हैं। लेकिन लोगों को चार्जिंग एनीमेशन लगाते वक्त जो एनीमेशन दिखाई देती है, वह काफी ज्यादा पसंद आती है। यह चार्जिंग एनीमेशन बाय डिफ़ॉल्ट कई तरह के फीचर्स के साथ आती है। जब आप फोन चार्ज करते हैं तो आप अलग-अलग एनीमेशन चुन सकते हैं। लेकिन कई स्मार्टफोन कंपनियां ऐसी है जो की चार्जिंग एनीमेशन नहीं देती है। इसके साथ ही या फिर लिमिटेड एनीमेशन ही मिल पाते हैं।
ऐसे में मोबाइल में चार्जिंग एनिमेशन कैसे लगाएं? इसके बारे में हम आपको इस लेख में विस्तार से बताने वाले हैं। जिसमें आप अपने मन पसंदीदा एनीमेशन को चुन सकते हैं। जब आप अपने फोन को चार्जिंग में लगाएंगे तो वह एनीमेशन आएगी और यह देखने में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और मजेदार लगती है। फोन में चार्जिंग एनीमेशन लगाने के हम आपको मल्टीपल तरीके बताएंगे। जिसमें एक तरीका आपके फोन में बाय डिफ़ॉल्ट पहले से होता है। आइए जानें :-
Mobile में Charging Animation कैसे लगाएं? (पहला तरीका)
1. सबसे पहले अपने फोन में Settings के अंदर चले जाएं।
2. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और Dynamic Effects पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे फिर से स्क्रॉल करें और Charging Animation पर क्लिक करें।

3. अब आपको यहां पर बाय डिफॉल्ट 5 से 8 फ्री चार्जिंग एनीमेशन दिखाई देंगे। आपको जो भी रखना है उसके ऊपर क्लिक करें और Apply पर टैप करें।

4. अब आपके फोन में चार्जिंग एनिमेशन लग चुका है। जैसे ही आप अपना फोन चार्जिंग में लगाएंगे तो आपको वही एनीमेशन दिखाई देगी।
Mobile में Charging Animation कैसे लगाएं? (दूसरा तरीका)
1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Battery Charging Animation App को इंस्टॉल करें।
2. अब ऐप ओपन करें। फिर Start पर क्लिक करें। उसके बाद Charging Animation Service के टुगल को क्लिक करके इनेबल करें।

3. अब फिर Allow पर क्लिक करें। उसके बाद आप सेटिंग में चले जायेंगे और वहां Charging Animation पर क्लिक करें।

4. अब इसके बाद Allow Display Over Other Apps पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यह टूगल को इनेबल करना है। अब आप वापिस ऐप में आ जाएंगे तो यहां से आपको अपने हिसाब से कोई जो भी चार्जिंग एनीमेशन चाहिए वो चुन लेनी है।

नोट: ध्यान रखें की ऐप में आपको कुछ चार्जिंग एनीमेशन में ऊपर की तरफ एक लॉक दिखाई देगा। इन चार्जिंग एनीमेशन को रखने के लिए आपको प्रीमियम खरीदना पड़ेगा। जोकि ₹3,000 रुपए प्रति ईयर के हिसाब से पड़ेगी।
5. अब इसके बाद राइट पर क्लिक करें। फिर Set Now पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको एक छोटी सी AD देखने को मिलेगी और आपके फोन में चार्जिंग एनिमेशन सेट हो जायेगी।

Charging Animation ऐप के टॉप फीचर्स
- यहां पर आपको 1000 से भी ज्यादा एनीमेशन मिलती है।
- इस एप्लीकेशन में आपको अलग-अलग प्रकार की कैटेगरी की एनीमेशन दिखाई देगी तो आप किसी प्रकार की कैटेगरी की एनीमेशन लगा सकते हैं।
- यह एप्लीकेशन आपको लगभग सभी एनीमेशन को बिल्कुल फ्री में प्रोवाइड करवाती है।
- हालांकि यहां पर कुछ प्रीमियम एनीमेशन भी है आप उन्हें आसानी से खरीद कर लगा सकते हैं।
- यह ऐप में आप कस्टम एनीमेशन भी लगा सकते हैं।
- अगर आपने कोई एनीमेशन बनाई है तो उसे इंपोर्ट करके आप लगा पाओगे
Charging Animation ऐप के कुछ नुकसान
- इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल से आपकी फोन की बैटरी थोड़ी ज्यादा कंज्यूम होगी।
- इस ऐप में आपको काफी सारी एडवर्टाइजमेंट दिखाई देती है।हालांकि आप इसका प्रीमियम वर्जन भी बाय कर सकते हैं।
- इस ऐप में आप सिर्फ कुछ सिलेक्टेड एनीमेशन को ही इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें अधिकतर एनीमेशन प्रीमियम है।
संबंधित प्रश्न
क्या Charging एनीमेशन का प्रयोग करना सेफ है?
जी हां, चार्जिंग एनीमेशन एक ट्रस्टेड एप्लीकेशन है जो की प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आप इसके फ्री और पैड दोनों वर्जन का इस्तेमाल करके चार्जिंग एनीमेशन लगा सकते हैं। लेकिन पैड वर्जन में आपको थोड़ी प्रीमियम एनीमेशन मिलेगी। साथ ही वो एनीमेशन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव भी होती है। लेकिन फ्री वर्जन में भी आपको काफी ज्यादा एनीमेशन मिलेगी।
