आजकल स्मार्टफोन कंपनियां काफी ज्यादा एडवांस्ड हो चुकी है। वह अपने फोन में कई सारे ऐसे नए फीचर्स को इंट्रोड्यूस कर रही है, जो की देखने में काफी ज्यादा कूल दिखाई देते हैं। साथ ही जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है। लेकिन आजकल मोबाइल में वॉइस लॉक काफी ज्यादा ट्रेडिंग हो रहा है। इसका अर्थ है कि जब भी आप अपने फोन को अपनी आवाज सुनाते हैं, तो वह तुरंत अनलॉक हो जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका फोन कभी चोरी हो जाता है, तो कोई अन्य व्यक्ति उसे नहीं खोल सकता है। क्योंकि आपकी और उसकी वोइस कभी भी मैच नहीं करेगी।
साथ ही यह आपके स्मार्टफोन को काफी ज्यादा सिक्योर भी बना देता है। क्योंकि आपकी वॉइस के बिना उस लॉक को खोलना संभव नहीं है। लेकिन जब आप अपने फोन को वही वॉइस सुनाएंगे तो वह तुरंत अनलॉक हो जाएगा। परंतु अधिकतर लोगों को मोबाइल में Voice Lock कैसे लगाएं? इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से वह कई सारी प्रीमियम एप्लीकेशन इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन हम आपके मोबाइल में वॉइस लॉक लगाने का बिल्कुल फ्री तरीका बताएंगे। साथ यह तरीका काफी ज्यादा आसान होने वाला है और आप सिर्फ कुछ ही स्टेप्स में अपने फोन को वॉइस लॉक कर पाएंगे।
मोबाइल में वॉइस लॉक कैसे लगाएं? (पहला तरीका)
1. सबसे पहले प्ले स्टोर से आप Voice Lock Screen नामक एप को इंस्टॉल करें।
2. अब ऐप को ओपन करें। इसके बाद फिर अपनी भाषा का चुनें और राइट साइड में ऊपर को तरफ दिए गए राइट टिक पर क्लिक करें। फिर अब Next पर क्लिक करें।

3. अब फिर से Next पर क्लिक करें। उसके बाद Overlay और Micro ये दोनों सेटिंग के टूगल को इनेबल करें।

4. अब Voice Setup पर क्लिक करे। फिर Setup Or Change Password Voice Lock पर क्लिक करें।

5. अब वॉइस लॉक सेटअप करने के लिए अपनी भाषा का चुनाव करें। फिर नेक्स्ट स्क्रीन में Recording बटन पर क्लिक करके अपनी वॉइस एड करें। ध्यान रखें की सिर्फ वही वॉइस रिकॉर्ड करें जिसका इस्तेमाल आप अपने लॉक को खोलने में करेंगे।

6. अब जो भी आप बोलोगे वो ऑटोमैटिक इस एप द्वारा डिटेक्ट हो जायेगा। उसके बाद राइट टिक पर क्लिक करें। फिर राइट साइड ऊपर की तरफ राइट टिक पर क्लिक करें।

7. अब अगली स्क्रीन पर आपको सिक्योरिटी क्वेश्चन सेलेक्ट करना है। जिसका इस्तेमाल आप लॉक न खुलने की स्थिति में कर सकते हैं। उसके बाद Active Lock Screen को इनेबल करें।

अब आपका वॉइस स्क्रीन लॉक एक्टिव हो जायेगा। साथ ही उसे खोलने के लिए आपको सेम वही वॉइस बोलनी होगी जोकि आपने वॉइस लॉक स्क्रीन ऐप में बोली है।
मोबाइल में वॉइस लॉक कैसे लगाएं? (दूसरा तरीका)
1. सबसे पहले Voice Screen Lock – Voice Lock को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें।
2. इसके बाद ऐप को ओपन करें। उसके बाद आपको एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की ऐड दिखाई देगी उसको कट वाले बटन पर क्लिक करके कट करें। फिर Voice Screen Lock के नीचे दिए गए टूगल को इनेबल करें।

3. अब रिकॉर्डिंग वाले बटन को दबाएं और अपनी वॉइस बोलें। जैसे ही वॉइस कंप्लीट हो जाए तो Set Up This Voice Lock पर क्लिक करें।

4. अब आपको सिक्योरिटी क्वेश्चन क्रिएट करना होगा। तो आप कोई भी क्वेश्चन सेलेक्ट करें और उसका आंसर भी एड करें। जिसके बाद Save Answer पर टैप करें।

5. आप चाहे तो एडिशनल सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट लॉक, पासकोड, पैटर्न या टाइम लॉक भी एड कर सकते हैं।

अब अगर आप अपने फोन को लॉक करेंगे तो अनलॉक करने के लिए वॉइस कमांड देनी होगी। इस तरह से आप आसानी से फोन में वॉइस लॉक लगा सकते हैं।
वॉइस लॉक के फायदे और नुकसान
वॉइस लॉक के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं। उसके बारे में हमें नीचे विस्तार से बताया है :-
फायदे
- वॉइस लॉक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयरिंग के साथ आता है। इसमें आप वॉइस के अलावा अपना फिंगरप्रिंट लॉक भी एड कर सकते हैं। साथ ही पैटर्न और टाइम लॉक भी एड कर पाएंगे।
- यह एंटी स्पूफिंग प्रीमियम फीचर के साथ आता है। जिससे यह नकली वॉइस जोकि आपके फोन को अनलॉक करने की कोशिश करेगा उसको रिकॉर्ड करता है।
- इसके अलावा ये ऐप मल्टी यूजर्स को भी सपोर्ट करता है।
- ये ऐप प्रीमियम वॉलपेपर भी प्रोवाइड करता है। जिससे आप लॉक स्क्रीन में अपने हिसाब से अलग अलग वॉलपेपर एड कर सकते हैं।
नुकसान
- यह बैटरी की खपत करता है। क्योंकि बैकग्राउंड में कार्य करता रहता है।
- अगर कोई फोन की सेटिंग को सही से जानता है तो इसे तोड़ना थोड़ा आसान है।
- यह एप शोर वाली जगह में आपकी वॉइस को सही से नहीं पहचान पाती है।
- यह एप सभी फोन में सही तरीके से काम नहीं करती है।
संबंधित प्रश्न
वॉइस लॉक लगाने वाली ऐप के नाम क्या है?
वॉइस लॉक लगाने वाली ऐप्स के नाम Voice Screen Lock, Voice Lock, Voice Lock Screen है। इन एप्स से आप आसानी से अपने फोन में वॉइस लॉक लगा सकते हैं।
क्या वॉइस लॉक ऐप सुरक्षित है?
जी हां, वॉइस लॉक एक आपके फोन के लिए काफी ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि यह प्ले स्टोर पर मौजूद है। लेकिन अगर आप थर्ड पार्टी वेबसाइट से किसी भी वॉइस लॉक ऐप को डाउनलोड करके इस्तेमाल करते हैं तो यह फाइनेंशियल रिस्क पैदा कर सकता है।
